Labour card 2025 online apply लेबर कार्ड क्या है?
Labour card 2025 online apply लेबर कार्ड, जिसे श्रम कार्ड भी कहा जाता है, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जारी किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों की शिक्षा और अन्य लाभों का लाभ पहुँचाना है। यह कार्ड मजदूरों की पहचान का प्रमाण होता है, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन तक पहुँच सके।
लेबर कार्ड के प्रकार
मुख्य रूप से दो प्रकार के लेबर कार्ड होते हैं:
1. निर्माण श्रमिक कार्ड – निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए।
2. असंगठित श्रमिक कार्ड – जैसे घरेलू कामगार, किसान मजदूर, फैक्ट्री मजदूर, ऑटो चालक आदि के लिए।
लेबर कार्ड के लाभ
लेबर कार्ड के जरिए सरकार कई प्रकार की योजनाओं का लाभ देती है, जैसे:
मुफ्त या सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ।
बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति।
शादी, प्रसूति या मृत्यु पर वित्तीय सहायता।
बीमा योजना के तहत दुर्घटना या मृत्यु पर मुआवजा।
वृद्धावस्था पेंशन।
घर बनाने के लिए ऋण सुविधा।
कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम।
Labour card 2025 online apply के लिए पात्रता क्या हैं?
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए जैसे निर्माण, कृषि, घरेलू कार्य, ऑटो रिक्शा चालक आदि।
पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन काम किया हो।
Labour card 2025 online apply के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?
लेबर कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
आधार कार्ड।
पासपोर्ट साइज फोटो।
निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, बिजली बिल आदि)।
जन्म प्रमाण पत्र या अन्य आयु प्रमाण।
मोबाइल नंबर।
बैंक पासबुक की कॉपी।
कार्य प्रमाण पत्र (जहाँ आवश्यक हो)।
यह भी पढ़े:-https://www.sarkariyojanaltd.com/bihar-shauchalay-yojana-2025-online-apply/
Labour card 2025 online apply लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2025 पूरी प्रक्रिया क्या हैं? जाने
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
सबसे पहले अपने राज्य की लेबर डिपार्टमेंट या श्रम मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। जैसे उत्तर प्रदेश के लिए uplabour.gov.in, बिहार के लिए labour.bih.nic.in आदि।
चरण 2: रजिस्ट्रेशन
नई यूज़र आईडी बनाने के लिए “New Registration” पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर और ईमेल से ओटीपी सत्यापन करें।
नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर आदि विवरण भरें।
पासवर्ड सेट करें और सबमिट करें।
चरण 3: लॉगिन करें
रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट पर लॉगिन करें।